Vidushi Malpani Instagram – जय हिंद 🇮🇳
स्वतंत्रता दिवस की बहुत – बहुत शुभकामनाये 🇮🇳💐
आज के शुभ अवसर पर मेरा लिखा गीत “ये देश हमारी शान है” प्रस्तुत है 🙏🏽
Lyrics :-
जब जब तिरंगा लहराएगा,
हर दिल में जोश जगाएगा……
हर भारतीय उठा कर हाथ अपना,
जय हिंद के नारे लगाएगा……
उठेंगे संग शौर्य के साथ हम ,
हर मुश्किल को देंगे मात हम……
खड़े रहेगें डट कर हमेशा
चाहे दिन हो या हो रात हम…….
ये देश हमारी शान है,
हर मुश्किल से टकराएंगे……
हम अपने वतन की खातिर,
हर बलिदान को निभाएंगे….
कहीं दर्द दबा रहता है सीने में,
जो ज्वालामुखी बन जाता है……
तिरंगे में लिपटा जब कोई लाल,
माँ की गोद में सोने को जाता है…….
भारत माँ पर आए कोई आँच कहीं ,
इससे पहले ही बेटा बलिदान दे जाता है…….
कुछ तो बात है इस मिट्टी में यारों,
जो दुश्मन मरने को खिंचा चला आता है………
ये देश हमारी शान है,
हर मुश्किल से टकराएंगे……..
हम अपने वतन की खातिर,
हर बलिदान को निभाएंगे…….
हमारे दिल में है जोश भरा हुआ ,
वतन की रक्षा ही है हमारा धर्म…….
चाहे जीना पड़े या मर जाना,
हम निभाएंगे अपना हर कर्म……..
हम तैयार हैं आँधियों से लड़ने को ,
कोई दुश्मन ना बच पायेगा देश में…….
हर बुरी नजर को मिटा देंगे,
आए चाहे भेड़िया, या कुत्ता, किसी भी भेष में…….
ये वतन है हमारी जान,
हर लम्हा इसका नाम बढ़ाएंगे……..
हम इस धरती के सपूत हैं,
हर पल इसे संवारते जाएंगे…….
चलेगे साथ साथ हम ,
साथ वंदे मातरम् गायेंगे…..
बढ़ेंगे साथ साथ हम ,
हम वंदे मातरम् गायेंगे…….
हम वंदे…….
हम वंदे…. मातरम…….. गायेंगे……… | Posted on 15/Aug/2024 00:01:27



