Vinesh Phogat

Vinesh Phogat Instagram – यह सच में दुखद है कि किसान आज अपने ही देश में संघर्ष कर रहे हैं। एक ओर, उनकी मेहनत से उगाई गई फसल की पराली का धुआं दिल्ली तक पहुंचता है, जिसे सरकार और मीडिया बढ़ा-चढ़ाकर दिखाते हैं। मगर मंडियों में अनाज के साथ धूल फांकते किसान, उनकी बर्बादी, उनका दर्द और उनकी मेहनत का हक न तो सेटेलाइट से दिखता है और न ही मीडिया में प्रमुखता पाता है। क्यों हमारे देश का अन्नदाता हर कदम पर उपेक्षित महसूस करता है?यह विडंबना है कि एक तरफ़ ‘MSP जारी थी , जारी है और जारी रहेगी प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री दर्जनों बार ये दावे कर चुके हैं, वहीं दूसरी ओर मंडियों की हालत और किसानों की आवाज़ को अनदेखा किया जा रहा है। क्यों किसानों के उत्पाद पर MSP दिलाने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही?किसान केवल हमारी कृषि व्यवस्था का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि देश की रीढ़ हैं। उन्हें वो सम्मान और समर्थन मिलना चाहिए, जिसके वो हकदार हैं।

#MSP #Paddy #FarmersProtest #JulanaMandi | Posted on 30/Oct/2024 18:36:57

Vinesh Phogat
Vinesh Phogat

Check out the latest gallery of Vinesh Phogat